मार्च 6, 2026 8:45 पूर्वाह्न

printer

असम में वायु सेना का एक सुखोई-30 एम.के.आई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्‍त

असम में, वायु सेना का एक सुखोई-30 एम.के.आई लड़ाकू विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है। यह हादसा असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हुआ, जो जोरहाट वायुसेना अड्डे से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

विमान ने इसी अड्डे से उड़ान भरी थी और यह 47 स्क्वाड्रन से संबंधित था। इस विमान का रडार से संपर्क कल शाम 7 बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।

बोकाजन उपमंडल के चोकीहोला गांव के स्थानीय लोग सबसे पहले दुर्घटनास्थल तक पंहुचे और वहां मलबे से दो पायलट के शव बरामद किए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला