फ़रवरी 8, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

अमरीका-ईरान वार्ता के संबंध में बुधवार को वाशिंगटन में चर्चा करेंगे बेन्‍यामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू बुधवार को वाशिंगटन में अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प से भेंट करेंगे। यह मुलाकात अमरीका और ईरान के बीच वार्ता पर केंद्रित होगी।

श्री नेतन्याहू ने कहा है कि बातचीत में ईरान के साथ किसी भी समझौते में तेहरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक और क्षेत्र में सहयोगी आतंकवादी समूहों को दिए जा रहे समर्थन को समाप्त करना शामिल होना चाहिए।

इस मुलाकात की घोषणा शुक्रवार को ओमान में ईरान और अमरीका के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हुई वार्ता के बाद हुई। पिछले वर्ष ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद इस तरह की यह पहली वार्ता थी। इस दौरान अमरीका ने ईरान के कई प्रमुख परमाणु संयंत्रों पर बमबारी की थी।

श्री ट्रम्प ने वार्ता में प्रगति का संकेत देते हुए कहा है कि अगले सप्ताह के शुरुआत में आगे की चर्चा होने की संभावना है। नेतन्याहू और ट्रम्प की पिछली मुलाकात दिसंबर में हुई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला