मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना व्यक्त की है। इस महीने की 14 तारीख तक उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में इस सप्ताह तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना है। इस बीच, दिल्ली में आज मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग स्टेशन पर तापमान 4 दशमलव 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Site Admin | दिसम्बर 11, 2024 9:20 अपराह्न
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की संभावना
