May 9, 2026 10:16 PM

views 127

तमिलनाडु: टी.वी.के. का दावा, पार्टी को मिला 120 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु में, तमिलग् वेत्री कड़गम (टी.वी.के.) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने आज लोकभवन में राज्‍यपाल राजेन्‍द्र विश्‍वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और 120 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया।  हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री विजय कल सवेरे तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री पद की शप‍थ लेंगे।  शपथ ...

May 9, 2026 8:02 PM

views 39

इंडिया पोस्ट की जन सेवा कनेक्ट पहल के तहत महाराष्ट्र के पहले नवीनीकृत अंधेरी रेलवे स्टेशन डाकघर का उद्घाटन

मुंबई स्थित नवीनीकृत अंधेरी रेलवे स्टेशन डाकघर, महाराष्ट्र का पहला और देश का दूसरा डाकघर बन गया है जिसका उद्घाटन इंडिया पोस्ट की जन सेवा कनेक्ट पहल के तहत किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस डाकघर का उद्घाटन कल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्...

May 9, 2026 7:37 PM

views 34

सी.ए.क्यू.एम. ने दिल्ली-NCR में चलाया विशेष निरीक्षण अभियान, वायु प्रदूषण को लेकर की गई समीक्षा

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया, जिसमें सड़कों पर दिखाई देने वाली धूल के स्तर का आकलन करने और शहर में सड़क सफाई और झाड़ू लगाने के कार्यों की समीक्षा की गई। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया...

May 9, 2026 7:29 PM

views 40

आकाशवाणी केरलम द्वारा आयोजित अखिल केरल रेडियो नाटक महोत्सव कल से होगा शुरू

आकाशवाणी के केरलम स्टेशन द्वारा आयोजित अखिल केरल रेडियो नाटक महोत्सव कल से शुरू हो रहा है, जो रेडियो श्रोताओं के लिए एक यादगार अनुभव होगा। 9 दिवसीय इस महोत्सव में मलयालम सिनेमा और रंगमंच की जानी-मानी आवाजें एक साथ गूंजेगी। इस वर्ष महोत्सव में अभिनेता मोहनलाल मुख्य भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं, जो द...

May 9, 2026 7:21 PM

views 478

दिल्ली सरकार का पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, सेंट्रल रिज क्षेत्र के 673 हेक्टेयर को आरक्षित वन घोषित किया

राजधानी में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने सेंट्रल रिज क्षेत्र के लगभग 673 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित कर दिया है। भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा-20 के अंतर्गत इस क्षेत्र को यह दर्जा दिया गया है। यह क्षेत्र सरदार पटेल मार्ग और राष्ट्रपति भवन एस्टेट क...

May 9, 2026 6:07 PM

views 71

हंतावायरस से प्रभावित क्रूज जहाज से यात्रियों को निकालने के लिए स्पेन पहुंचे डब्ल्यूएचओ प्रमुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस हंतावायरस से प्रभावित 'एमवी होंडियस' क्रूज जहाज से 140 से अधिक यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकालने के लिए स्पेन के टेनेरिफ़ पहुंच गए हैं। श्री टेड्रोस ने पुष्टि की है कि वे हंतावायरस से प्रभावित क्रूज यात्रियों और चालक दल के स...

May 9, 2026 5:59 PM

views 97

आरबीआई ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस और यस बैंक पर लगाया जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए आर्थिक जुर्माना लगाया है। इन संस्‍थानों पर प्रबंधन संचालन और केवाईसी से संबंधित नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। रिजर्व बैंक ने बताया कि उसने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस पर एक लाख 80 हज...

May 9, 2026 5:52 PM

views 147

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के परिणाम घोषित, कर्नाटक को मिले सबसे अधिक पुरस्कार

सरकार ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देशभर से चुनी गई 42 पंचायतों को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 3 जून को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, कर्नाटक ने सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जहां छह प...

May 9, 2026 5:43 PM

views 65

विनेश फोगाट पर अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का आरोप, यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस

भारतीय कुश्ती महासंघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 15 पृष्ठों के नोटिस में महासंघ ने कहा है कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू डोपिंग विरोधी नियमों के अंतर्गत संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य छह महीन...

May 9, 2026 5:38 PM

views 62

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 25वीं वर्षगांठ पर होगा रजत जयंती समारोह का आयोजन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पी.एम.जी.एस.वाई.) की 25वीं वर्षगांठ पर कल मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। केन्‍द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ भी ...