विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने ट्रिनिडाड और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के साथ दक्षिण ट्रिनिडाड में एक कृषि-प्रसंस्करण केन्द्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की सीड्स पहल के अंतर्गत संचालित यह केन्द्र ट्रिनिडाड और टोबैगो के लघु और मध्यम उद्यमों को मजबूत करेगी और कृषि क्षेत्र को नई गति देगी।
उन्होंने ट्रिनिडाड और टोबैगो के पेनाल में एक स्थायी कृत्रिम अंग केंद्र का भी उद्घाटन किया। डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह केंद्र देश और व्यापक केरीकॉम क्षेत्र के लिए उपहार है।
डॉ. जयशंकर ने दत्तात्रेय मंदिर में दोनों देशों के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की और भारत तथा ट्रिनिडाड और टोबैगो के बीच संबंध निरंतर सुदृढ़ होने की कामना की।