May 11, 2026 2:31 PM

views 68

दक्षिणी लेबनान के कस्बों पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी (एनएनए )के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के कस्बों पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच सैन्य झड़पें जारी हैं। युद्धक विमानों ने कफर रेम्मान कस्बे पर बार-बार हमले किए। वहीं, हिजबुल्...

May 11, 2026 2:31 PM

views 63

तमिलनाडु विधानसभा में आज 100 से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की

तमिलनाडु विधानसभा में आज सौ से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की। मुख्‍यमंत्री सी जोसफ विजय और कैबिनेट सदस्‍यों, प्रतिपक्ष नेता उदयनिधि स्‍टालिन, पूर्व मुख्‍यमंत्रियों इडापड्डी के पलनीसामी तथा ओ.पन्‍नीरसेलवम ने शपथ ली। इसके अलावा प्रमुख सदस्‍यों प्रेमलता विजयकांत, सौम्‍या, अंबूमणि और गठबंधन ...

May 11, 2026 2:28 PM

views 49

बृहस्‍पतिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बृहस्‍पतिवार तक देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज और कल छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कल ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। असम, मेघालय, केरल, माहे, तमिलनाडु, प...

May 11, 2026 2:22 PM

views 56

मध्‍य प्रदेश: मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान के खुले जंगल में दो मादा चीते छोड़े

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्‍योपुर जिले में कुनो राष्‍ट्रीय उद्यान के खुले जंगल में आज दो मादा चीता को छोड़ा। ये दोनों चीते इस वर्ष फरवरी में बोत्‍सवाना से भारत लाए गए नौ चीतों में से हैं। उन्हें क्वारंटीन और अनुकूलन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद जंगल में छोड़ा गया। बोत्...

May 11, 2026 2:24 PM

views 69

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम, 2025 के कार्यान्‍वयन को अधिसूचित किया

केंद्र सरकार ने विकसित भारत जी राम जी- गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 के कार्यान्‍वयन की अधिसूचना जारी  कर दी है। यह अधिनियम इस वर्ष पहली जुलाई से देशभर में लागू हो जाएगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि प्रत्‍येक वित्‍तीय वर्ष में 125 दिन की रोजगार गारंटी का अधिनियम ग्रा...

May 11, 2026 2:12 PM

views 40

सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ज्‍योर्तिलिंग- सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष महापूजा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सोमनाथ अमृत पर्व के अवसर पर पहले ज्‍योर्तिलिंग- सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष महापूजा की। उन्‍होंने सोमनाथ मंदिर के शिखर पर कुंभाभिषेक भी किया। मंदिर के इतिहास में पहली बार मंदिर के शिखर पर 11 तीर्थ स्‍थलों से लाए गए पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया। श्री मोदी ध्‍वजारोहण...

May 11, 2026 2:27 PM

views 45

सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और देश की शाश्वत आत्मा का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर अटूट आस्था, दिव्यता और देश की शाश्वत आत्मा का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि सोमनाथ अमृत पर्व केवल अतीत का उत्‍सव नहीं है बल्कि यह आने वाले एक हजार वर्षों तक देश की प्रेरणा बनेगा। गुजरात में सोमनाथ अमृत महोत्‍सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा ...

May 11, 2026 2:06 PM

views 29

पाकिस्तान: सिंध नेता शफी बुरफत ने पाकिस्तानी सैन्य व्यवस्था पर चरमपंथ और आतंकवाद को समर्थन का आरोप लगाया

सिंध नेता शफी बुरफत ने पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था पर धार्मिक चरमपंथ और आतंकवाद को लंबे समय से समर्थन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीतिक, आर्थिक, वैचारिक और सामाजिक संस्थाओं पर सेना का प्रभुत्व लोकतंत्र, क्षेत्रीय शांति और दक्षिण एशिया में दीर्घकालिक स्थिरता के लिए खतरा है। सोशल ...

May 11, 2026 1:55 PM

views 87

विदेश मंत्रालय ने फुजैराह बंदरगाह के माध्यम से भारतीयों की निकासी संबंधी समझौते के दावों का किया खंडन

विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने मीडिया रिपोर्ट में किए गए उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात फुजैराह बंदरगाह के माध्यम से भारतीयों की निकासी में सहायता के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं। इकाई ने कहा कि ऐसी किसी भी खबर का कोई आधार नहीं है और न ही ऐसी कोई निक...

May 11, 2026 1:54 PM

views 42

विदेशी मुद्रा की आवश्यकता वाली वस्तुओं पर खर्च कम करें : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए नागरिकों और कारोबारियों से विदेशी मुद्रा की आवश्यकता वाली वस्तुओं पर होने वाले खर्च को कम करने का आग्रह किया है। नई दिल्ली में आज आयोजित सीआईआई के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि...