मई 11, 2026 2:31 अपराह्न

printer

तमिलनाडु विधानसभा में आज 100 से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की

तमिलनाडु विधानसभा में आज सौ से अधिक नवनिर्वाचित सदस्‍यों ने शपथ ग्रहण की। मुख्‍यमंत्री सी जोसफ विजय और कैबिनेट सदस्‍यों, प्रतिपक्ष नेता उदयनिधि स्‍टालिन, पूर्व मुख्‍यमंत्रियों इडापड्डी के पलनीसामी तथा ओ.पन्‍नीरसेलवम ने शपथ ली। इसके अलावा प्रमुख सदस्‍यों प्रेमलता विजयकांत, सौम्‍या, अंबूमणि और गठबंधन के नेताओं ने भी शपथ ली।