विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने मीडिया रिपोर्ट में किए गए उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात फुजैराह बंदरगाह के माध्यम से भारतीयों की निकासी में सहायता के लिए एक समझौते पर काम कर रहे हैं। इकाई ने कहा कि ऐसी किसी भी खबर का कोई आधार नहीं है और न ही ऐसी कोई निकासी योजना बनाई जा रही है। विदेश मंत्रालय ने लोगों से ऐसे झूठे और निराधार दावों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है।
News On AIR | मई 11, 2026 1:55 अपराह्न
विदेश मंत्रालय ने फुजैराह बंदरगाह के माध्यम से भारतीयों की निकासी संबंधी समझौते के दावों का किया खंडन