June 2, 2025 8:26 PM

views 15

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को भी मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। कल अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में तेज वर्षा हो सकती है।   कल जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान-मुजफ...

June 2, 2025 8:23 PM

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 के छठी बाजी में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीत हासिल करने वाले शतरंज खिलाड़ी गुकेश को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे शतरंज 2025 के छठी बाजी में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ जीत हासिल करने वाले शतरंज खिलाड़ी गुकेश को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि गुकेश की यह असाधारण उपलब्धि है।   श्री मोदी ने कहा कि नॉर्वे शतरंज 2025 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी जीत...

June 2, 2025 8:21 PM

views 16

काहिराः सुप्रिया सूले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मिस्री संसदीय सदन के सदस्यों के साथ चर्चा की

भारत के निरंतर प्रयासों के तहत ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत और आतंकवाद के खिलाफ भारत की सिद्धांतवादी एवं दृढ़ निश्चयी नीति के अनुरूप विभिन्न देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल यात्रा कर रहा है। ये प्रतिनिधिमंडल भारत का मजबूत संदेश दे रहे हैं कि आतंकवाद के प्रति भारत का जीरो टॉलरेंस का दृष्टिकोण है, और...

June 2, 2025 8:12 PM

views 18

जलभराव से जूझ रहे हैं मणिपुर में लोग

मणिपुर में लोग जलभराव से जूझ रहे हैं और कुछ स्थानों पर नदी के किनारों के टूटने की खबरें हैं। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिलों के कई स्थानों पर नदी के किनारों के टूटने की खबरें हैं। इंफाल पूर्वी जिले के केराओ केंद्र के अंतर्गत उचेकोन ताखोक मापल में कोंगबा नदी का किनारा भ...

June 2, 2025 8:11 PM

views 27

कमांडेंट कैलाश सिंह मेहता के नेतृत्व में 18वीं सीमा सुरक्षा बल टुकड़ी चार जून को कांगो के बेनी में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन के लिए रवाना होगी

कमांडेंट कैलाश सिंह मेहता के नेतृत्व में 18वीं सीमा सुरक्षा बल टुकड़ी चार जून को कांगो के बेनी में संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन के लिए रवाना होगी। 24 महिला कांस्टेबल और एक महिला चिकित्सा अधिकारी सहित 160 सदस्यीय टुकड़ी को बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में विदाई दी।   टुकड़ी ने 1...

June 2, 2025 8:02 PM

views 50

महाराष्ट्र आतंक-रोधी दस्ते ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

महाराष्ट्र आतंक-रोधी दस्ते ने प्रतिबंधित छात्र संगठन इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों के लगभग दो दर्जन घरों और परिसरों में तलाशी के बाद 12 लोगों को हिरासत में लिया है। आतंकवाद से संबंधित मामले के सिलसिले में ठाणे जिले में तलाशी ली गई।       वर्ष 2002 और 2003 के मुंबई ...

June 2, 2025 7:58 PM

views 24

राजधानी में आज दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी का सामना करना पड़ा

राजधानी में आज दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी का सामना करना पड़ा, हालांकि शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस की गई। आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।       वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों...

June 2, 2025 7:40 PM

views 7

सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के ओस्लो में जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री टेराडा योशिमीची के साथ द्विपक्षीय बैठक की

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नॉर्वे के ओस्लो में जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री टेराडा योशिमीची के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में जापानी शिपयार्ड द्वारा निवेश, बंदरगाह डिजिटलीकरण और हरित बंदरगाह पहल पर सहयोग, अनुसंधान और विकास सहयोग में वृद्धि, मानव संसाधन...

June 2, 2025 7:37 PM

views 22

गृहमंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी सहकारी खाद्यान्न भंडारण योजना की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व की सबसे बड़ी सहकारी खाद्यान्न भंडारण योजना की समीक्षा बैठक की। श्री शाह ने कहा कि खाद्यान्न भंडारण योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकार से समृद्धि का सपना साकार करने की दिशा में बड़ा प्रयास है।   उन्होंने कहा कि इस योजना क...

June 2, 2025 7:54 PM

views 25

छत्तीसगढ़ः सुकमा जिले में 16 माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज 16 माओवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इनमे से 6 माओवादियों पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन माओवादियों पर विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।   आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्व...