मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 8:12 अपराह्न

printer

जलभराव से जूझ रहे हैं मणिपुर में लोग

मणिपुर में लोग जलभराव से जूझ रहे हैं और कुछ स्थानों पर नदी के किनारों के टूटने की खबरें हैं। इससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिलों के कई स्थानों पर नदी के किनारों के टूटने की खबरें हैं। इंफाल पूर्वी जिले के केराओ केंद्र के अंतर्गत उचेकोन ताखोक मापल में कोंगबा नदी का किनारा भी आज सुबह टूट गया।

 

इस बीच मणिपुर पुलिस, राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल, रेड क्रॉस, अर्धसैनिक बलों, आरामबाई टेंगोल और अन्य स्वयंसेवकों ने जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान के मरीजों और चिकित्सा कर्मचारियों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इंफाल पूर्वी जिले के हेइक्रमाखोंग में इंफाल नदी के टूटने के कारण इन इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई थी।

 

राज्य की जीवनरेखा- राष्ट्रीय राजमार्ग 2 और राष्ट्रीय राजमार्ग 137 पर भूस्खलन हुआ है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

20/10/24 | 8:28 अपराह्न