राजधानी में आज दिन में तेज धूप निकलने से लोगों का गर्मी का सामना करना पड़ा, हालांकि शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस की गई। आज का अधिकतम तापमान 36 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।