अप्रैल 28, 2026 8:39 पूर्वाह्न

printer

विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस आज, इसका उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जागरूकता बढ़ाना है

आज विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम करना, जागरूकता बढ़ाना और एक सकारात्मक सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने वर्ष 2003 में कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम पर बल देने के लिए इस दिवस को मनाना शुरू किया। इस वर्ष का विषय “अच्छा मनोसामाजिक कार्य वातावरण- श्रमिकों की उन्नति और मजबूत संगठन का मार्ग पर केंद्रित है। यह विषय तनाव, अत्यधिक थकान और उत्पीड़न जैसे मनोसामाजिक जोखिमों की रोकथाम पर प्रकाश डालता है।