अप्रैल 28, 2026 9:56 पूर्वाह्न

printer

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज

गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनावों की मतगणना आज होगी। पारदर्शी मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए राज्‍य में मतगणना केंद्रों पर व्‍यापक सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंध किए गए हैं। मतगणना के बाद 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों तथा 11 नगर निगमों की नौ सीटों के लिए कराए गए उपचुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्‍य के 382 मतगणना केंद्रों पर 28,240 से अधिक कर्मी तैनात हैं। राज्‍य में कानून और व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए 33, 750 से अधिक  पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।