जोहान्सबर्ग में भारत ने चौथे महिला टी-20 क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम नौ विकेट पर 171 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने पांच विकेट लिए और 36 रन की नाबाद पारी भी खेली। दीप्ति शर्मा को हरफनमौला खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
News On AIR | अप्रैल 26, 2026 8:27 पूर्वाह्न
महिला क्रिकेट: भारत ने चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराया