पश्चिम बंगाल में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रवींद्र जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
राज्य भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कल राज्य सचिवालय नवान्न में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों और चुनाव बाद हिंसा रोकने के उपायों पर चर्चा की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी सुनील बंसल, पार्टी नेता सौमित्र खान और ज्योतिर्मय सिंह महतो भी मौजूद रहे।
शमिक भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक कल अपने संसदीय दल के नेता का चुनाव करेंगे। शनिवार सुबह दस बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि यदि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देती हैं, तब भी समारोह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत आयोजित किया जाएगा।