अप्रैल 6, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल: परनश्री में तोड़फोड़ करने के आरोप में टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के परनश्री में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने बेहाला पश्चिम से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर भाजपा के उस आरोप के बाद दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की। भाजपा की शिकायत के अनुसार, कल कई तृणमूल कार्यकर्ता परनश्री स्थित भाजपा कार्यालय गए और पोस्टर व बैनर फाड़ दिए। कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई। बेहाला पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार इंद्रनील खान ने आरोप लगाया कि शिकायतें मिलने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।