उत्तर प्रदेश सरकार ने गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों में अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रेणियों के श्रमिकों की मजदूरी में लगभग तीन हजार रुपये तक की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने आज शाम न्यूनतम मजदूरी में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की। यह निर्णय नोएडा में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद लिया गया।
News On AIR | अप्रैल 14, 2026 9:38 अपराह्न
गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में श्रमिकों के वेतन में वृद्धि, यूपी सरकार ने दरें संशोधित की