वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने आज मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का दौरा किया। उन्होंने यहां पारंपरिक समारोह में हिस्सा लिया। श्री तो लाम का स्वागत एन.एस.ई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति लाम ने भारत के शेयर बाजार की मजबूती की सराहना की।
राष्ट्रपति तो लाम आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भेंट करेंगे। दोनों नेता एक व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, राष्ट्रपति तो लाम महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल श्री तो लाम के सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगे।