मई 9, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पोचीशे बोइशाख के अवसर पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का योगदान साहित्य के क्षेत्र से कहीं अधिक व्यापक था। श्री राधाकृष्णन ने रवींद्रनाथ टैगोर को एक अग्रणी विचारक, कलाकार और शिक्षाविद बताया, जिनकी रचनाओं में भारतीय सभ्यता की समृद्धि और मानवता के सार्वभौमिक मूल्यों की झलक मिलती है, और समाज और आने वाली पीढ़ियों पर उनका अमिट प्रभाव रहेगा। उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि गुरुदेव की शाश्वत शिक्षाएं लोगों का मार्ग प्रशस्‍त करेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। श्री मोदी ने कहा कि गुरुदेव ने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी। प्रधानमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर ने मानवता की गहरी भावनाओं और संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। श्री मोदी ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर ने समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव को गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद किया जाता है। श्री मोदी ने कहा कि उनके विचार हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।