मई 9, 2026 9:01 पूर्वाह्न

printer

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना प्रमुख नियुक्त

सरकार ने वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वाइस एडमिरल स्वामीनाथन वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं। उन्‍हें भारतीय नौसेना में लगभग चार दशकों की विशिष्ट सेवा का अनुभव है। वे एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का स्थान लेंगे, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।