जम्मू और कश्मीर घाटी के बीच आज से वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी नियमित सेवा आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। ट्रेन सुबह छ: बजकर 20 मिनिट पर जम्मू से रवाना हुई। यह इस क्षेत्र में रेल संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सेवा का उद्घाटन 30 अप्रैल को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन रवाना करके किया था। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया था।
पहली नियमित सेवा में यात्रा कर रहे यात्रियों ने अपनी खुशी व्यक्त की और इस हाई-स्पीड ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी पहल बताया।
यात्रियों ने इस क्षण को ऐतिहासिक बताया और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों के लिए इससे मिलने वाली सुगमता और बेहतर संपर्क पर बल दिया। वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होने और जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है।