अप्रैल 14, 2026 9:37 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश: श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा- नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया

उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने नोएडा हिंसा को सुनियोजित साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मेरठ और नोएडा से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके संबंध पाकिस्तान से थे। ऐसे में राज्य में साजिश की संभावना हो सकती है। वहीं, राज्य सरकार ने इन खबरों को अफवाह बताया है कि वेतन बोर्ड ने न्यूनतम मजदूरी 20 हजार रुपये तय की है और नोएडा के उद्योग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

इस बीच, पुलिस ने कहा है कि कल हुई हिंसा में अन्य राज्यों के लोग भी शामिल थे। अब तक 2 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लगभग अफवाह फैलाने वाले 50 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है। एसटीएफ इन सभी हैंडल के डिजिटल रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करेगा।