केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में देश में वॉटर मेट्रो सेवाओं की शुरुआत को लेकर समीक्षा बैठक की।
श्री सोनोवाल ने कहा कि केंद्र सरकार पहले चरण में गुवाहाटी समेत 18 शहरों में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। पहले चरण में श्रीनगर, पटना, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज भी शामिल हैं, जबकि असम के तेजपुर और डिब्रूगढ़ को दूसरे चरण में शामिल करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि वाटर मेट्रो सेवा पर्यावरण अनुकूल और किफायती सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी। इसमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड फेरी का उपयोग किया जाएगा, जिससे शहरों में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।
श्री सोनोवाल ने राष्ट्रीय जल मेट्रो नीति, 2026 मसौदा पर राज्य सरकारों के साथ परामर्श करने की आवश्यकता पर भी बल दिया ताकि इस पहल पर उनके सुझाव प्राप्त किए जा सकें।