मई 2, 2026 9:57 अपराह्न

printer

अमरीकी सैनिकों की कटौती पर जर्मन रक्षा मंत्री बोले- यूरोप को रक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रोत्साहन मिलेगा

जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी में अमरीकी सैनिकों की नियोजित कटौती से यूरोप को अपनी रक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। उनकी यह टिप्पणी पेंटागन द्वारा कल की गई उस घोषणा के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि ईरान संघर्ष और व्यापारिक शुल्कों को लेकर बढ़ते तनाव के चलते अमेरिका जर्मनी से पांच हजार सैनिकों को वापस बुलाएगा।

श्री पिस्टोरियस ने यूरोप से अपनी सुरक्षा की अधिक जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया और कहा कि जर्मनी अपनी सैन्य शक्ति और बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। जर्मनी में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शुरू हुई और शीत युद्ध के दौरान 1960 के दशक में चरम पर पहुंच गई, जब सोवियत संघ का मुकाबला करने के लिए लाखों अमेरिकी सैनिक वहां तैनात थे।