अप्रैल 24, 2026 10:39 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने मुख्य दवा कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने पर्ची में लिखी गई दवाओं की कीमत को कम करने के लिए मुख्य दवा कंपनियों के साथ व्यापक समझौतों की घोषणा की है। उन्होंने इसे अमरीका के इतिहास में दवा की कीमतों में सबसे बड़ी कटौती बताया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि अग्रणी दवा कंपनियों में से एक रीजेनरॉन ने दवाओं को सबसे अनुकूल राष्ट्रीय कीमतों पर उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

विश्व की सबसे बड़ी 17 दवा कंपनियां ब्रांडेड दवा बाज़ार के 80 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये कंपनियां अब विश्व में कहीं भी अमरीका के रोगियों को कम कीमतों पर अपनी दवाओं को बेचने पर सहमत हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमरीकी नागरिक दवाईयों के अत्यधिक कीमतें चुकाते रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह समझौता अब लगभग 86 प्रतिशत दवा बाज़ार को सम्मलित करता है। आगे की चर्चा जारी है।