मई 3, 2026 4:59 अपराह्न

printer

अमेरिका ने निक स्टीवर्ट को राजनयिक टीम में सलाहकार नियुक्त किया

अमरीका ने निक स्टीवर्ट को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए काम कर रही राजनयिक टीम में सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की टीम में शामिल श्री स्टीवर्ट एक अनुभवी नीति विशेषज्ञ हैं। उन्‍होंने पहले ट्रंप प्रशासन के दौरान विदेश विभाग में ईरान से संबंधित मुद्दों पर काम किया है।

अमरीका के अधिकारियों के अनुसार जेरेड कुशनर ने निक स्टीवर्ट को ईरान के साथ वार्ता दल में शामिल करने में मदद की। इससे पहले, श्री स्टीवर्ट फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज से जुड़े थे। यह संस्था ईरान के प्रति कड़ा रुख अपनाने के लिए जानी जाती है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमरीका समर्थित नौ सूत्री शांति योजना के जवाब में एक प्रस्ताव भेजा है।