अमरीका में, कल रात टेक्सास के कुछ हिस्सों में आए भीषण आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई है। फोर्ट वर्थ से लगभग 72 किलोमीटर पश्चिम में स्थित मिनरल वेल्स शहर में, कई मकानों और व्यवसायों को नुकसान पहुंचा है। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। कुछ दिन पहले भी टेक्सास में तूफान आया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और 20 परिवार विस्थापित हो गए थे।
News On AIR | अप्रैल 29, 2026 11:33 पूर्वाह्न
अमरीका:टेक्सास के कुछ हिस्सों में भीषण आंधी-तूफान से भारी तबाही