अप्रैल 24, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे पर हब-एंड-स्पोक मॉडल की तैयारियों की समीक्षा की

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रमुख हितधारकों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें उन्होंने हब-एंड-स्पोक मॉडल लागू करने की तैयारियों की समीक्षा की। 
 
श्री नायडू ने कहा कि पूर्व और पश्चिम के बीच भारत की भौगोलिक स्थिति उसे वैश्विक ट्रांजिट हब बनने का बड़ा अवसर देती है। उन्होंने बताया कि इस मॉडल के जरिए उड़ान योजना के तहत विकसित छोटे शहरों के एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और मौजूदा ढांचे का बेहतर उपयोग होगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक इस पहल से करीब 1 करोड़ 60 लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे और अर्थव्यवस्था में 1 लाख 40 हज़ार करोड़ अरब डॉलर से अधिक का योगदान होगा।