मई 6, 2026 5:47 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एयरबस के प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर से की मुलाकात

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारत और दक्षिण एशिया के लिए एयरबस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर के साथ एक सार्थक बैठक की। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने एयरोस्पेस विनिर्माण को बढ़ावा देने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने, रखरखाव, मरम्मत और संचालन क्षमताओं को बढ़ाने और भारत से सोर्सिंग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये चर्चाएं भारत को वैश्विक विमानन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए कौशल विकास पहलों को और प्रगाढ बनाने के बाद हुईं।