केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया कल नई दिल्ली के कर्मचारी राज्य बीमा निगम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों के लिए राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ करेंगे। यह पहल चार नए श्रम संहिताओं के माध्यम से किए गए परिवर्तनकारी सुधारों पर आधारित है, जो 29 केंद्रीय श्रम कानूनों को चार व्यापक स्तंभों के अंतर्गत समेकित करते हैं।
रसायनों, विषैले पदार्थों या भारी मशीनरी को संभालने सहित खतरनाक या जोखिम भरे कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए चिकित्सा जांच अनिवार्य है। यह राष्ट्रव्यापी पहल व्यावसायिक स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने, भारत के कार्यबल के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने और विकसित भारत 2047 के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।