मई 2, 2026 5:48 अपराह्न

printer

भीषण गर्मी की आशंका पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, घबराने की जरूरत नहीं

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि इस महीने भीषण गर्मी की आशंका से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्‍होंने आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि देश के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहने और लू चलने की संभावना है। श्री सिंह ने कहा कि मई के दूसरे और चौथे सप्ताह में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रह सकता है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी तट पर भी लू चलने का अनुमान है। हालांकि पहले और तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ और बारिश और बादलों के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्‍य से कम रहने की संभावना है। श्री सिंह ने यह भी कहा कि शहरी और तटीय क्षेत्रों में रात के समय तापमान अधिक रह सकता है।