मई 15, 2026 9:13 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम के तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सिक्किम के तीन दिन के दौरे पर कल रात नामची जिला पहुंचे। आज वे तेमी तारकू स्थित सिक्किम राज्य विश्वविद्यालय जाएंगे। इसके अलावा, वे प्रस्तावित नामची पर्यटन सर्किट, पीएम-डिवाइन के तहत भालेडुंगा में स्काईवॉक परियोजना और गंगटोक के ऑर्केडियम जैसी कई पर्यटन स्‍थलों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। श्री सिंधिया कल नाथुला पहुंचेंगे और कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पर्यटन अवसंरचना विकास परियोजना का निरीक्षण करेंगे।