मई 5, 2026 3:03 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल नेता चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए वरिष्ठ पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को राज्य में केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन नामों को भाजपा संसदीय पर्यवेक्षक बोर्ड ने मंजूरी दी है।