मई 4, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम पर अनिश्चितता बरकरार

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। समझौते के लिए ईरान के प्रस्‍ताव पर अमरीका सहमत होता नहीं दिख रहा है। ईरान सरकार के प्रवक्‍ता इस्‍माइल बागेई ने कहा है कि ईरान के प्रस्‍ताव पर अमरीकी प्रत्‍युत्‍तर की समीक्षा की जा रही है।

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने इस्राएल की मीडिया से कहा कि ईरान का प्रस्‍ताव स्‍वीकार्य नहीं है। उनका यह भी कहना था कि ईरान को अभी बडी कीमत अदा करना बाकी है। इससे पता चलता है कि आने वाले समय में अमरीका और अधिक कडा रूख अपना सकता है।