संयुक्त राष्ट्र की यातना विरोधी समिति ने पाकिस्तान द्वारा बच्चों और अफगान शरणार्थियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।समिति ने एक सम्मेलन में पंजीकृत शरणार्थियों सहित अफगान नागरिकों के खिलाफ की गई पाकिस्तान की जबरन कार्रवाईयों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। समिति ने कहा कि पाकिस्तान की इन कार्रवाइयों का उद्देश्य उन्हें उत्पीड़न, यातना या दुर्व्यवहार के बावजूद अफगानिस्तान लौटने के लिए मजबूर करना था।
समिति ने अफगान शरणार्थियों के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोपों की गहन जांच की भी मांग की और दोषियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई का आह्वान किया।समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी सहित कार्यकर्ताओं इदरीस खट्टक, अली वजीर और महरंग बलूच पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी हिरासत की पुष्टि, संयुक्त राष्ट्र के कार्य समूह द्वारा की गई है। इसमें चिकित्सा देखभाल तक पहुंच की कमी को लेकर चिंताएं भी शामिल हैं।