मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 1, 2024 8:38 अपराह्न

printer

बोत्सवाना के 6वें राष्ट्रपति बने यूडीसी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको

अम्ब्रेला फॉर डेमोक्रेटिक चेंज-यूडीसी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ड्यूमा बोको को आज बोत्सवाना का छठा राष्ट्रपति घोषित किया गया। बोत्सवाना के मुख्य न्यायाधीश टेरेंस रन्नोवेन ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर यह घोषणा की।

 

    दक्षिणी अफ्रीकी देश के चुनावी कानून के अनुसार मतदान से नेशनल असेंबली के 61 सदस्यों और 609 स्थानीय पार्षदों का निर्धारण होगा, साथ ही जिस पार्टी के पास कम से कम 31 संसद सीटें होंगी उसे विजेता घोषित किया जाएगा।

 

    गिनती अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन यूडीसी ने पहले ही नेशनल असेंबली के 34 सदस्य सुरक्षित कर लिए हैं, सत्तारूढ़ पार्टी बोत्सवाना डेमोक्रेटिक पार्टी को चार सीटें मिली हैं।

 

    इससे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने हार स्वीकार कर ली थी, क्योंकि प्रारंभिक परिणामों से पता चला कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी ने लगभग छह दशकों तक सत्ता में रहने के बाद अपना संसदीय बहुमत खो दिया है।

 

हीरों से समृद्ध इस दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्र में 1966 से बीडीपी का शासन रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

08/09/24 | 8:10 अपराह्न