तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, टी.वी.के. के नेता जोसेफ विजय ने आज दूसरी बार लोकभवन में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। सरकार गठन को लेकर गतिरोध अब भी जारी है। टीवीके और वामपंथी दलों में बातचीत चल रही है। वी.सी.के. और वामपंथी दलों के नेताओं ने डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की और उनसे चर्चा की। बैठक के बाद वी.सी.के. प्रमुख, थोल थिरुमावलवन ने कहा कि बहुमत साबित करने की मांग सदन में उठाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि टीवीके को समर्थन देने पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा है कि भाजपा ने राज्यपाल पर दबाव नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि जनादेश टीवीके को मिला है और उन्हें सदन में बहुमत प्रदर्शित करना है। इसके अलावा अभिनेता-राजनेता, कमल हासन ने कहा कि जनादेश का अनादर नहीं किया जाना चाहिए।
News On AIR | मई 7, 2026 3:16 अपराह्न
तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर टी.वी.के. नेता विजय ने राज्यपाल से दूसरी बार की मुलाकात