अप्रैल 28, 2026 9:36 पूर्वाह्न

printer

ब्रिटेन के किंग और महारानी के अमरिका पहुंचने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने किया स्वागत

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और महारानी कैमिला कल चार दिन  की यात्रा पर अमरीका पहुंचे। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में उनका स्वागत किया। इसके बाद किंग चार्ल्‍स और महारानी कैमिला को व्हाइट हाउस के बगीचों में स्थित मधुमक्खी के छत्ते दिखाए गए। जिन्हें पहली बार 2009 में स्थापित किया गया था। ये छत्ते कई प्रशासनों के दौरान व्हाइट हाउस परिसर की एक अभिन्न विशेषता रहे हैं और व्हाइट हाउस के लिए शहद का उत्पादन करते हैं। गर्मियों के दौरान, इस छत्ते में लगभग 70 हजार मधुमक्खियां रहती हैं।

यह यात्रा ब्रिटिश शासन से अमरीका की स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रही है। किंग चार्ल्स अमरीकी कांग्रेस को भी संबोधित करेंगे। यह यात्रा वाशिंगटन में प्रेस डिनर में हुई गोलीबारी की घटना के कुछ दिनों बाद और ईरान युद्ध तथा पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्ष को लेकर अमरीका और ब्रिटेन के बीच मतभेदों के बीच हो रही है।