अप्रैल 28, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

ईरान के प्रस्ताव पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के ईरान के नए प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से मुलाकात की। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लैविट ने बताया कि श्री ट्रम्प ईरान के नए प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि श्री ट्रम्प जल्द ही इस विषय पर बात करेंगे। सुश्री लैविट ने कहा कि ईरान के संबंध में श्री ट्रम्प की शर्तें ईरान के सामने स्पष्ट कर दी गई हैं।
 
इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य का खुलना अभी भी दुनिया के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के पांचवें हिस्से के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।