ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उनकी रूस यात्रा का उद्देश्य इज़रायल और अमरीका के बीच चल रहे संघर्ष के बाद रूस के साथ समन्वय स्थापित करना था। ईरान की समाचार एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक साक्षात्कार में, श्री अराघची ने कहा कि उनकी यात्रा ने उन्हें हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों और जारी तनावों पर रूसी अधिकारियों से परामर्श करने का अच्छा अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अमरीका की अत्यधिक मांगों के कारण पाकिस्तान में नियोजित वार्ता में देरी हुई, और प्रगति के बावजूद पहले की वार्ता विफल रही। श्री अराघची ने कहा कि पाकिस्तान और ओमान की उनकी पिछली यात्राओं में ईरान-अमरीका वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा पर चर्चा शामिल थी।
ईरान की मीडिया के अनुसार, ईरान के विदेश मंत्री सेंट पीटर्सबर्ग में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित वरिष्ठ रूसी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।