मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 19, 2025 2:26 अपराह्न | Amit Shah | Home Minister | NDRF

printer

केंद्र ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1554 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त धनराशि को मंजूरी दी

 
गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने पिछले वर्ष अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित पांच राज्यों को 1554 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। यह राशि राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष-एनडीआरएफ से जारी की गई है। 
 
 
गृह मंत्रालय के अनुसार आंध्र प्रदेश के लिए 608 करोड़ रुपये, नागालैंड के लिए 170 करोड़, ओडिशा के लिए 255 करोड़, तेलंगाना के लिए 231 करोड़ और त्रिपुरा के लिए 288 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।
 
 
गृह मंत्रालय ने कहा कि यह सहायता राज्य आपदा मोचन कोष- एसडीआरएफ के तहत केंद्र द्वारा राज्यों को पहले से आवंटित धन से अलग है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ के तहत 27 राज्यों को 18 हजार 322 करोड़ रुपये से अधिक और एनडीआरएफ से 18 राज्यों को चार हजार 808 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….