मई 17, 2026 2:12 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज स्वीडन की दो दिन की यात्रा पर गोथेनबर्ग पहुंचेंगे; वे स्वीडन के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी स्‍वीडन की दो दिन की यात्रा पर आज गोथेनबर्ग पहुंच रहे हैं। श्री मोदी स्‍वीडन के प्रधानमंत्री श्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ व्‍यापार, प्रदूषणरहित तकनीक अंगीकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती प्रौद्योगिकी, स्‍टार्ट-अप्‍स, लचीली आपूर्ति श्रृंखला, रक्षा, अंतरिक्ष, जलवायु परिवर्तन नियंत्रण और दोनो देशों के लोगों के बीच परस्पर सहयोग पर वार्ता करेंगे।

दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष  सुश्री उर्सुला फॉन डेर लॉयन के साथ यूरोपीय उद्योग गोलमेज सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

यह प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्‍त अरब अमीरात और यूरोप यात्रा का तीसरा चरण है। पिछले वर्ष भारत और स्वीडन के बीच व्‍यापार 7 अरब 75 करोड़ डॉलर का रहा था।

भारत में वर्ष 2000 से 2025 के बीच स्‍वीडन का निवेश कुल दो अरब 80 करोड डॉलर से अधिक का रहा है। श्री मोदी की 2018 की यात्रा के दौरान यह साझेदारी सशक्‍त हुई और एक सतत भविष्‍य के लिए संयुक्‍त नवाचार का मार्ग प्रशस्‍त हुआ।