मई 12, 2026 7:27 अपराह्न

printer

सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े मुफ्त योजनाओं वाले वीडियो को फर्जी बताया

सरकार ने उस वीडियो को गलत बताया है जिसमें कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सभी नागरिकों को मुफ्त रिचार्ज, मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटर, मुफ्त कार और वित्तीय सहायता देने का वादा करते दिख रहे हैं। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक यूनिट ने बताया कि यह दावा फर्जी है और वायरल वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा बनाया गया है। सरकार ने सभी को सलाह दी है कि वे ऐसी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक वेबसाइट http://myscheme.gov.in के माध्यम से ही करें।