ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि फारस की खाड़ी का भविष्य अमरीकी दखल से मुक्त होगा। फारस की खाड़ी दिवस के अवसर पर श्री खामेनेई ने सरकारी प्रसारक के माध्यम से एक संदेश जारी किया है। उन्होंने फारस की खाड़ी में विदेशी उपस्थिति का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि क्षेत्रीय राष्ट्रों का भविष्य एक जैसा है और दूर से काम कर रही बाहरी शक्तियों को खाड़ी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने मौजूदा स्थिति को ईरान की प्रतिरोध नीतियों और क्षेत्रीय गतिशीलता से आकारित एक नई व्यवस्था की शुरुआत बताया।
श्री खामेनेई ने ईरानी जनता की बढ़ती एकता और मजबूती की भी चर्चा की और देश की बढ़ती वैज्ञानिक, औद्योगिक, परमाणु और मिसाइल क्षमताओं पर गर्व व्यक्त किया।
ईरान में हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाने वाला फारस की खाड़ी दिवस वास्तव में ऐतिहासिक संप्रभुता और विदेशी ताकतों के खिलाफ जीत का प्रतीक है।