मई 8, 2026 6:40 पूर्वाह्न

printer

देश का सरकारी अनाज भंडार 604 लाख टन से अधिक: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि देश का सरकारी अनाज भंडार 604 लाख टन से अधिक हो गया है। यह मात्रा बफर स्टॉक यानी अनिवार्यता के समय की आवश्‍यक मात्रा से लगभग तीन गुणा अधिक है। श्री जोशी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि गेंहू और चावल के सुरक्षित भंडार से देश में कल्‍याणकारी योजनाओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। भारी खरीद, अच्छी फसल और किसानों की पर्याप्त सहायता से खाद्य सुरक्षा, किसानों का हित और सुरक्षित भविष्‍य के प्रति देश की प्रतिबद्धता मजबूत हो रही है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत की खा़द्य सुरक्षा लगातार बढ़ रही है।