मई 7, 2026 9:35 अपराह्न

printer

असम में भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार 12 मई को लगातार तीसरी बार लेगी शपथ

असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार 12 मई को लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए आज गुवाहाटी में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

श्री दिलीप सैकिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में उपस्थित रहेंगे।

श्री सैकिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गठबंधन के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।