मई 12, 2026 8:31 अपराह्न

printer

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को सकारात्मक और एहतियाती कदम बताया

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोने की खरीद टालने और विदेश यात्रा से बचने की अपील एक सकारात्मक कदम और एहतियाती उपाय है। आज नई दिल्ली में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस समय विपक्ष को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन की कीमतें न बढ़ें। उन्होंने कहा कि कई देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन देश में कीमते नहीं बढ़ी हैं। श्री भाटिया ने कांग्रेस पार्टी पर जनता को गुमराह करने और गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया।