मई 2, 2026 7:46 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में निर्माणाधीन दहिसर – भयंदर लिंक रोड के परियोजना स्थल पर आज एक क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।