मई 9, 2026 8:41 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बरकरार

तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में सरकार गठन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। आईयूएमएल ने टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन देने वाली खबरों को खारिज कर दिया। खबरों के अनुसार आज शपथ ग्रहण समारोह नहीं होगा। इससे पहले, टीवीके ने दावा किया था कि विजय सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रोफेसर खादर मोहिदीन के नेतृत्व वाली इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा है कि उनकी पार्टी ने तमिलग वेत्री कड़गम को समर्थन पत्र नहीं दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में, पार्टी ने कहा कि वह नई सरकार के गठन का समर्थन करती है क्योंकि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन चाहते थे कि राज्यपाल नई सरकार के शपथ ग्रहण को सुगम बनाने के लिए कदम उठाएं।

ए.एम.एम.के. पार्टी के नेता टीटीवी दिनाकरन ने राज्यपाल से संपर्क किया और मन्नारकुई से निर्वाचित एकमात्र विधायक एस. कामराज का समर्थन पत्र प्रस्तुत किया। इसमें एआईएडीएमके के महासचिव एडाप्पडी पलानीसामी को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई थी।