तमिलनाडु में, टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय ने आज लोकभवन में राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से दूसरी बार मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने उन्हें बुलाया था। कल भी विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की थी और पार्टी विधायकों की सूची और कांग्रेस का समर्थन पत्र प्रस्तुत किया था।
इस समय उन्हें बहुमत दिखाने के लिए और अधिक समर्थन की आवश्यकता है। वीसीके नेता थिरुमावलवन ने कहा है कि उनकी पार्टी आज विधानसभा की बैठक के बाद विजय को समर्थन देने पर फैसला करेगी। उनकी पार्टी के दो विधायक हैं। वाम दलों ने भी राज्यपाल से अपील की है कि वे सबसे बड़ी पार्टी, टीवीके को सरकार बनाने का अवसर दें।